बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में बुधवार रात तीन लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राहुल सिंह, एसडीएम, तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।