बरेली में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे वीर सिंह की गर्दन कट गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक है। मंत्री संजय गंगवार ने प्रतिबंधित मांझे के मिलने पर चिंता जताई। उन्होंने डीएम व एसएसपी से कार्रवाई के लिए बात करने को कहा। एसएसपी अनुराग आर्य ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।