ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है। मौलाना ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब भी कहीं जाती है, शोर मचाती है और ढोल बजाती है। सपा नेताओं के दिलों में न तो प्यार है और न ही सेवा का भाव है। वे जानते हैं कि बरेली में शांति बहाल हो गई है और अब वे लोग शांति को अशांति में बदलने आ रहे हैं। शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि बरेली की घटना यह स्थानीय मुद्दा है, स्थानीय लोग इसे सुलझा लेंगे। मौलाना ने समाजवादी पार्टी के नेताओं के लिए कहा कि हम बरेली को संभल नहीं बनने देंगे। पुलिस और प्रशासन को भी बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ताकि क्षेत्र की शांति खतरे में न पड़े। बता दें कि बवाल के बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल बरेली आने वाला था। इसमें शामिल सपा नेताओं को पुलिस ने बरेली जाने से रोक दिया है।