महाराष्ट्र हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पर एक हिंदू अधिकारी को नियुक्त किए जाने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कड़ा एतराज जताया। मौलाना ने कहा कि सरकार धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप कर रही है। हज कमेटी का सीईओ किसी मुसलमान को बनाया जाए। गैर मुस्लिम मंजूर नहीं है।