मस्जिद में सपा की बैठक को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सांसद डिंपल यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सांसद डिंपल यादव ने मस्जिद की तौहीन की है। डिंपल यादव राजनीतिक हिंदू महिला है। उनको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह इस्लाम की सबसे पवित्र जगह मस्जिद में जा रही हैं। उन्होंने अपने पहनावे व तौर तरीकों के जरिए मस्जिद की तौहीन की है। वह पूरी मुस्लिम कौम से माफी मांगें।