ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री मुसलमान बन सकता है। हमारे संविधान में कहीं भी मुसलमान प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनने में कोई रुकावट पैदा नहीं की है। मौलाना ने आगे कहा कि ओवैसी को चाहिए था कि बिहार में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारते। बहुमत के साथ जीतकर आते, फिर किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बना देते या खुद की बिहार के मुख्यमंत्री बन जाते। मगर उन्होंने इस दिशा में कोई कदम नहीं बढ़ाया। सिर्फ 34 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर खामोश बैठ गए।