ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से वक्फ संशोधन कानून को लेकर किए गए भारत बंद के आह्वान का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने विरोध किया। मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने भारत बंद का ऐलान किया है। मुसलमानों को चाहिए कि इसे नाकाम बना दें। इस दौरान प्रदर्शन भी प्रस्तावित है। आई लव मोहम्मद के पोस्टर और बैनर भी लगाए जाएंगे। इसके पीछे सियासी मकसद है। इसलिए मुसलमान भारत बंद में शरीक न होकर अपनी दिनचर्या जारी रखें।