ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मोहर्रम के जुलूसों को लेकर अपील जारी की है। उन्होंने ताजियों और अलमों की लंबाई 10 फीट तक सीमित रखने को कहा। साथ ही, जुलूसों में डीजे के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही। मौलाना बरेलवी ने कहा कि इससे विवादों से बचा जा सकेगा और शांति बनी रहेगी। उन्होंने डीजे से दिल के मरीजों को होने वाले खतरे का भी जिक्र किया।