ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन होने जा रहा है। इस धरने से मुस्लिम नौजवान दूर रहें। जब यह कार्यक्रम चल रहा हो तो उस इलाके से भी न गुजरें। उन्होंने दिल्ली के युवाओं से भी इसमें शामिल नहीं होने की अपील की है। मौलाना ने कहा कि यदि इस दौरान कोई बवाल या विवाद हो जाता है तो उसका ठीकरा मुस्लिम नौजवानों के सिर फोड़ दिया जाएगा। मुसलमान भारत में कमजोर व अल्पसंख्यक हैं। इसलिए अगर कोई बवाल हुआ तो मुस्लिम नौजवान ही बलि का बकरा बन जाएंगे।