मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को 15 दिन पूरे हो गए हैं। शुरुआती दो-तीन दिनों के बाद से यह ट्रेन लगातार घाटे में दौड़ रही है। कमाई के मामले में 22546/22545 देहरादून-लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस के मुकाबले 22490/22491 मेरठ-लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस पिछड़ गई है। यह ट्रेन में 60 फीसदी खाली सीटों के साथ दौड़ रही है। वहीं, इसी रूट पर दौड़ रही राज्यरानी एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग है। लोगों को बमुश्किल सीटें मिल पा रही हैं।