ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मालदीव सरकार के तीनों मंत्रियों की टिप्पणी को भारतीय मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। वहां की सरकार पीएम मोदी से माफी मांगे। मौलाना ने कहा कि मालदीव को भारत ने हर मौके पर सहयोग दिया है। हमेशा दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध रहे हैं। मगर मौजूदा मालदीव की सरकार भारत विरोधी एजेंडे पर काम कर रही है। इस विरोधी एजेंडे के पीछे कौन सी ताकतें काम कर रही है, ये सोचने वाली बात है। मौलाना ने वहां के मंत्रियों को भारत और मालदीव के घनिष्ठ रिश्तों के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है। इनको इसकी भी योग्यता नहीं है कि देश कैसे चलाया जाता है और समाज को कैसे जोड़ा जाता है।