फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन बोले- अटाला मस्जिद पर फिरकापरस्तों की नजरें, बाबरी की तर्ज पर किया गया मुकदमा

जौनपुर की अटाला मस्जिद के मामले पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक अटाला मस्जिद का निर्माण फिरोजशाह ने 1393 ईसवीं में शुरू कराया था। 1408 ईसवीं में इब्राहिम शाह शर्की ने इसका निर्माण मुकम्मल कराया। उन्होंने कहा कि ये कहना गलत है कि फिरोजशाह तुगलक ने अटाला देवी मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था। यह मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अभिलेखो में भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि चंद वर्षों से ये देखा जा रहा है कि बाबरी मस्जिद की तर्ज पर अन्य ऐतिहासिक मस्जिदों में मंदिर के निशान तलाश करके कोर्ट में मुकदमे दायर किए जा रहे हैं। अब इस तरह की सांप्रदायिक सोच रखने वालों को बाज आना चाहिए। बता दें कि आगरा के एक अधिवक्ता ने उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अटाला मस्जिद कमेटी के खिलाफ सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में मंदिर होने का दावा पेश किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें