ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम के जुलूस में किसी विदेशी देश का झंडा न लहराएं। फलस्तीन की हिमायत में खुदा की बारगाह में गिड़गिड़ा कर दुआ करें। मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फलस्तीन की सालाना आर्थिक मदद आठ करोड़ से 15 करोड़ कर दी है। भारत सरकार फलस्तीन के साथ हमदर्दी रखती है।