फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका के भाई को पीटा, हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने किया हंगामा

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मिनी बाइपास स्थित विपिन चौराहे पर बृहस्पतिवार रात जबर्दस्त हंगामा हो गया। गुरुग्राम से पति व बच्चे को छोड़कर दूसरे समुदाय के प्रेमी शोएब संग जिम में ट्रेनर का काम कर रही युवती को ले जाने की कोशिश में उसके भाई की पिटाई कर दी गई। युवती के भाई व परिजनों के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा व नारेबाजी की। भीड़ ने एक बाइक तोड़ डाली। तीन घंटे बाद पुलिस ने देर रात भीड़ को हटाया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि गुरुग्राम में युवती की गुमशुदगी दर्ज है। अब बरेली में हुए घटनाक्रम को लेकर यहां परिवार ने तहरीर दी है। उसके आधार पर रिपोर्ट लिखी जा रही है। युवती मिल गई है। उसकी सुपुर्दगी के बारे में हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें