फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में उमड़ी भीड़, फरियादियों ने बताया दर्द

बरेली जिले की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में काफी संख्या में पीड़ितों की भीड़ देखने को मिली। सदर तहसील में एटीएम सिटी सौरभ दुबे की अध्यक्षता में जनसुनवाई चल रही है। यहां एक बुजुर्ग नेत्रपाल सिंह निवासी चौधरी तालाब ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर महीने में शिकायत की थी, उनके घर में बिजली विभाग के कर्मियों ने उनके बिना बताए ही मीटर लगा दिया। शिकायत का निस्तारण नहीं होने पर सोमवार को वह फिर जनसुनवाई में तहसील दिवस आए हैं। डोहरा गोटिया की सुनीता देवी राशन कार्ड में परिवार की मुखिया थी, इनका नाम काटकर पति को मुखिया बना दिया गया और अब राशन कार्ड में सुनीता का नाम भी नहीं है, उनके दो बच्चों के नाम भी राशन कार्ड पर दर्ज नहीं है। इस समस्या को लेकर वह पिछले 2 साल से परेशान हैं, सुनीता ने बताया कई बार तहसील में आकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसलिए वह सोमवार को फिर जनसुनवाई में आकर पेश हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें