फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा: बदायूं के ककोड़ा मेले में उमड़े लाखों श्रद्धालु, गंगा में किया पावन स्नान

कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को बदायूं जनपद का प्रसिद्ध ककोड़ा मेला आस्था और श्रद्धा का विशाल केंद्र बन गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देर रात दो बजे से ही श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा तट पर उमड़ पड़ा। सूर्योदय के साथ ही गंगा घाटों पर 'हर हर गंगे' और 'गंगे मइया की जय' के उद्घोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य अर्जन किया और भगवान विष्णु, शिव, लक्ष्मी व गंगा माता की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने स्नान के बाद दीपदान कर पारंपरिक भजन गाए और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें