बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव वंड़िया खुर्द में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर किसान अहलकार की हत्या के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर परिजनों ने शव को बदायूं स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। इससे करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन ठप रहा। सीओ आशुतोष शिवम की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को हाईवे से हटाया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का का मामला दर्ज किया था। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।