बरेली में अखंड सौभाग्य की कामना के साथ रविवार को सुहागिनों ने करवाचौथ का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। सुहाग की लंबी आयु की कामना के साथ महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा और रात को चांद का और चलनी की ओट से अपने पति का दीदार कर व्रत तोड़ा। पूरे सोलह शृंगार में विधि विधान से पूजा की। इसके बाद बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। चंद्र देव अर्घ्य देकर सुहागिनों ने अपना व्रत पूरा किया। इस दौरान इस दौरान महिलाओं ने मंदिरों में एकत्रित होकर पूजा की। माता पार्वती की आरती उतारी।