फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा में श्रद्धालुओं ने किया स्नान, बरेली के चौबारी मेले में उमड़ी भीड़

बरेली के चौबारी मेले में रामगंगा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालु मेले में पहुंचे। शुक्रवार तड़के चार बजे से ही स्नान शुरू हो गया। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दान पुण्य किया। इसके बाद चौबारी मेले में जमकर खरीदारी की। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन स्नान के बाद लोग दान-पुण्य करते हैं। इसी आस्था भाव के साथ बृहस्पतिवार को सुबह से ही लोग परिवार के साथ मेला परिसर में पहुंचने लगे थे। देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें