फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में ट्रॉली से कुचलकर कांवड़िये की मौत

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ते समय कांवड़िये की कुचलकर मौत हो गई। खुदागंज के गांव खेरे नवादा निवासी यशपाल सिंह का 30 वर्षीय पुत्र विजय कुमार गोला में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद वापस घर जा रहा था। एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां लगी हुईं थीं। पुवायां क्षेत्र में निगोही मार्ग पर ट्रैक्टर में जुड़ी पहली ट्रॉली पर चढ़ रहा विजय नीचे गिर गया। पीछे वाली ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से उसका सिर कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें