बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमबीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की 22 मई से परीक्षाएं चल रही हैं। विद्यार्थियों ने एक जून के बाद वाली परीक्षाएं जुलाई में कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया गया है, लेकिन विश्वविद्यालय परीक्षाएं करवा रहा है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार, प्रो. तूलिका सक्सेना, मुख्य नियंता प्रो. एके सिंह से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों की जमकर बहस हुई। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। छात्रों का कहना था कि छात्रावास में बिजली-पानी नहीं है। भीषण गर्मी की वजह से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।