फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में उठे अतिक्रमण और अवैध कब्जे के मुद्दे

मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Oct 2025 01:02 PM IST

बरेली में नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में शुक्रवार को अतिक्रमण और सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे किए जाने के मामले प्रमुखता से उठाए गए। कई अहम फैसले भी हुए। वार्ड 47 किला छावनी के पार्षद रजीत वाल्मीकि ने जिला छावनी और स्वाले नगर में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का मुद्दा उठाया। महापौर ने कहा कि इसकी बाउंड्री वॉल कराई जाएगी और मौके पर बोर्ड लगेगा ताकि आगे कोई कब्जा न कर सके। इसके अलावा वार्ड संख्या 37 नंदोषी में करीब सात बीघा सरकारी जमीन पर फैक्टरी वाले उपयोग कर रहे हैं। महापौर ने कहा कि टीम भेजकर जांच कराई जाए और कब्जा हटवाया जाए । नगर निगम के खस्ताहाल शास्त्री मार्केट के स्थान पर नया बिजनेस कंपलेक्स बनाए जाने का प्रस्ताव पार्षद मुकेश सिंघल ने रखा। कार्यकारिणी के सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। पार्षद मुकेश सिंघल ने कहा कि जिन दुकानदारों का वहां पर कारोबार चल रहा है नए मार्केट में उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुकानें आवंटित की चाहिए। इस पर भी कार्यकारिणी की सहमति बनी। मार्केट के निर्माण से पहले वहां के दुकानदारों के साथ नगर निगम एक बैठक भी करेगा। महापौर उमेश गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानु प्रकाश पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें