बरेली के द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से बुधवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के उपाय भी बताए। एसपी साउथ ने कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आज के दौर को देखते हुए छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए सबसे पहले खुद को मजबूत करें। अपने लिए जूडो, कराटे जैसी आत्मरक्षा वाली विधाओं को सीखें और हमेशा अपने पास पेपर स्प्रे को रखें। अगर कोई महिला रात में 10 बजे के बाद कहीं जाती है और उसे कुछ गलत होने का डर लगता है तो ऐसी स्थिति में 112 पर कॉल कर मदद मांग सकती है। इसमें उसके लिए पुलिस उसके पीछे-पीछे गाड़ी लेकर उसके सही स्थान तक छोड़कर आएगी।