बरेली के नवाबगंज की छात्रा रश्मि गंगवार ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। रश्मि ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रश्मि के पिता मेवाराम गंगवार किसान हैं। माता राजकुमारी गंगवार गृहिणी हैं। रश्मि ने बताया कि वह प्रतिदिन औसतन सात घंटे पढ़ाई करती थीं। पढ़ाई में परिवारवालों और गुरुजनों ने काफी सहयोग किया। रश्मि डॉक्टर बनना चाहती हैं।