फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के जीआरपी थाने में चली गोलियां, पुलिसकर्मी दो दिन तक दबाए रहे घटना

बरेली जंक्शन के जीआरपी थाने में पार्टी के दौरान पुलिसकर्मियों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दो राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हो गए। दो दिन तक पुलिसकर्मी इस मामले को दबाए रहे। हवालात में बैठाए गए तीन आरोपियों ने बृहस्पतिवार को इसका खुलासा किया तो अधिकारी हरकत में आए। जीआरपी थाना प्रभारी परवेज अली खान समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। स्कॉर्ट ड्यूटी बदलने के दौरान गोली चलने की बात कही जा रही है। गोलीकांड के बाद अधिकारी पुलिसकर्मियों के बचाव में उतर आए हैं। वह उनकी लापरवाही तो मान रहे हैं, लेकिन पार्टी की बात से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें