फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 05:20 PM IST

बरेली के सीबीगंज इलाके में कैंफर फैक्टरी के स्टोर इंचार्ज की पत्नी का शव रविवार को छत के कुंडे से लटका मिला। पति उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए वहां हंगामा कर दिया। सीबीगंज व सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुभाषनगर के प्रगतिनगर करगैना कॉलोनी निवासी यशवीर सिंह (37) अपनी पत्नी आरती (35) के साथ सीबीगंज की कैंफर एंड एलाइड प्रोडक्ट लिमिटेड फैक्टरी परिसर स्थित सरस्वती एन्क्लेव कॉलोनी में साथ रहते हैं। रविवार को यशवीर ड्यूटी गए थे। शाम को वह ड्यूटी से लौटे। यशवीर के मुताबिक आरती का शरीर छत के कुंडे से लटका नजर आया। उन्होंने इसकी सूचना सीबीगंज पुलिस को दी। इससे पहले वह पत्नी को उतारकर सुभाषनगर के करगैना रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आरती के मायके वाले मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें