फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल अरेस्ट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, रिटायर्ड वैज्ञानिक से वसूले थे 1.29 करोड़ रुपये

बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के रिटायर्ड वैज्ञानिक को डिजिटल अरेस्ट कर 1.29 करोड़ रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर करने वाले साइबर ठग गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरेली की साइबर थाना पुलिस ने लखनऊ में चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की। इसमें डीजीपी के आदेश से लखनऊ एसटीएफ ने भी टीम की मदद की। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को बरेली लाया गया। एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर ने शनिवार को मामले का खुलासा किया। इसके बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से सभी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें