फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में जिंदा को मृत दिखाकर हड़पी विधवा पेंशन, जनसेवा केंद्र संचालक समेत चार गिरफ्तार

बरेली में पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो जीवित लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण व दस्तावेज तैयार कर विधवा पेंशन की धनराशि हड़प रहा था। पुलिस ने गिरोह के चार जालसाजों को गिरफ्तार किया। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बुधवार को इस मामले का खुलासा किया। एसपी दक्षिणी के मुताबिक इस गिरोह ने फर्जीवाड़ा कर 1.23 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरीश कुमार, शांतिस्वरूप, मुनीष और प्रमोद शामिल हैं। गिरोह का सरगना हरीश कुमार है, जो जनसेवा केंद्र संचालक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें