वक्फ कानून का नोटिफिकेशन जारी होने से पहले ही माफिया निशाने पर आ गए हैं। बरेली में सीबीगंज के एक मामले में शिकायत पर एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी सिटी मानुष पारीक से जांच कराई तो पता लगा कि अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम दर्ज सरकारी भूमि को शातिर ने फर्जी ट्रस्ट बनाकर वक्फ में पंजीकृत कर कब्जा लिया है। यहां दुकानें बनाकर कमाई की जा रही है। इस बारे में कोर्ट के आदेश को भी माफिया दबाए बैठा है। एसएसपी के हस्तक्षेप से पीड़ित ने 11 लोगों पर धोखाधड़ी, फर्जी कागजात बनाने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला पुराना होने की वजह से अभी आईपीसी की धाराओं में कार्रवाई की गई है। इसे बाद में नए वक्फ कानून की धाराओं में बदला जा सकता है।