बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एयरफोर्स स्टेशन के पास स्थित होटल ग्रांड निर्वाणा में बुधवार रात बार के उद्घाटन के दौरान विवाद हो गया। शराब के नशे में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बाउंसरों ने भी पार्टी में शामिल लोगों को गिरा-गिराकर पीटा। झगड़े के दौरान वहां कई महिलाएं भी मौजूद थीं। दो घंटे तक हंगामा चला। इसमें छह लोग घायल भी हुए। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।