बरेली के मीरगंज में पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध कब्जा कर किए गए निर्माण कार्य की शिकायत करना एक शख्स को भारी पड़ गया है। उन्होंने अपने ही समाज के कुछ लोगों पर फतवा जारी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपनी जान का खतरा बताकर उच्चाधिकारियों से शिकायत कर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।