फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद वितरण में अनियमितता पर किसानों का प्रदर्शन, जांच की मांग

बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र के गांव सियाठेरी में खाद वितरण में अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि पारदर्शिता की कमी के कारण उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण मुनव्वर अली समेत कई किसानों ने बताया कि वे कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गोदाम में खाद होने के बावजूद चुनिंदा लोगों को ही दी जा रही है। सहायक निबंधक बृजेश सिंह ने किसानों से लिखित शिकायत मांगी और जांच का आश्वासन दिया। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष विमल सिंह ने जिलाधिकारी बरेली से शिकायत की। इसके बाद विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। गोदाम सचिव विनेश कुमार ने पक्षपात के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि 54 लोगों को खाद दी जा चुकी है और वितरण हफ्ते में तीन से चार दिन होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें