उत्तराखंड के डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक वरिष्ठ पीसीएस अफसर दिनेश प्रताप सिंह के बरेली में इंटरनेशनल सिटी स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का छापा पड़ा है। उत्तराखंड में भूमि अधिग्रहण घोटाले मामले में इनकी जांच चल रही है। इनकी पत्नी अलका सिंह कांग्रेस के टिकट पर बिथरी चैनपुर सीट से विधायक प्रत्याशी रही हैं। बृहस्पतिवार दोपहर छापा पड़ने की सूचना से अफसर समेत राजनीतिक खेमे में हलचल मच गई।