फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के फरीदपुर में चाचा-भतीजे की हत्या, हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में होली से पहले सनसनीखेज वारदात हुई है। थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार दौलत खां और उनके भतीजे की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे दोनों को भगाने तक का मौका नहीं मिला। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए हैं। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी, एसपी साउथ, सीओ फरीदपुर समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी की। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। बताया गया है कि दोहरे हत्याकांड की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। दौलत खां दोहरे हत्याकांड का आरोपी था। कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें