ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि ईद खुशी का दिन है, गम मनाने का दिन नहीं है। इसलिए किसी राजनीतिक व्यक्ति के बहकावे में आकर प्रदर्शन न करें। सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करें।