दिल्ली की रहने वाली रहीमा ने इश्क की खातिर अपना घर और मजहब छोड़ दिया। उन्होंने मजहब बदलने के साथ अपना नाम भी बदल लिया। रहीमा ने रिद्धि बनकर बरेली के मंदिर में प्रेमी दीपक से शादी कर ली है। शादी के बाद रहीमा ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेमी से शादी की है। अपने परिवार से जान का खतरा भी जताया। दीपक और रहीमा दिल्ली में एक फैक्टरी में काम करते हैं, वहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई।