फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पुरानी दरों पर बैनामा कराने को रही भीड़, अंतिम दिन देर शाम तक हुए बैनामे

बरेली में डीएम सर्किल रेट की पुरानी दरों के प्रभावी होने के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को उप निबंधक कार्यालयों में काफी गहमागहमी देखने को मिली। क्योंकि एक अगस्त से डीएम सर्किल रेट की नई दरें प्रभावी हो रही हैं। इसमें पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिकतम 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। नई सर्किल रेट लागू होने से एक दिन पहले 31 जुलाई को जमीन का बैनामा कराने वालों की काफी भीड़ रही। सदर तहसील के उप निबंधक प्रथम व द्वितीय कार्यालय में कार्य दिवस समाप्त होने के बाद भी देर शाम तक बैनामे होते रहे हैं। भीड़ के कारण कार्यालय में बैनामा काउंटर तक पहुंचने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही थी। हर कोई बृहस्पतिवार को के दिन ही अपना बैनामा करा लेने को आतुर दिखाई दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें