पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बरेली में जश्न का माहौल रहा। भाजपा से जुड़े संगठनों व सामाजिक संगठनों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर उल्लास भरे माहौल में एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाईयां बांटी आतिशबाजी छोड़ी। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इसी क्रम में पंजाबी महासभा की महिला इकाई की ओर से भाजपा की जीत की खुशी में विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। साथ ही आतिशबाजी छोडी और मिठाइयां बांटी गई। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन की अध्यक्ष मनीषा आहूजा के नेतृत्व में हुई। महिलाओं ने जय श्री राम और विजय उद्घोष के नारों के साथ क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। राहगीरों और स्थानीय लोगों का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी साझा की। कार्यक्रम में सिम्मी आनंद, बलविंदर कौर, पूनम अरोरा, जूही आनंद, रीता, मन्नू आदि शामिल रहीं।