बरेली के सूफी टोला स्थित दो बरातघरों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सोमवार को पर्याप्त फोर्स उपलब्ध न होने की वजह से टल गई। मंगलवार सुबह से फिर कार्रवाई की हलचल शुरू हो गई। सूफी टोला में संकरे रास्ते के एक छोर पर बना ऐवान-ए-फरहत और गुड मैरिज बरातघर पर कार्रवाई हो सकती है। ऐवान-ए-फरहत बरातघर सपा नेता सरफराज वली खां का है। जबकि गुड मैरिज राशिद खां का है। बीडीए ने दोनों बरातघर संचालकों को नोटिस जारी किया है। यहां रहने वाली महिलाओं ने बीडीए के नोटिस पर विरोध जताया। आरफा खान ने बताया कि वह यहां परिवार के साथ 20 साल से रह रहे हैं। एकदम नोटिस दे दिया गया। तीन दिन से पेट में खाना नहीं गया है।