फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली से बसपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र क्यों हुआ खारिज, जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताई वजह

बरेली में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। बरेली लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बरेली सीट से 28 प्रत्याशियों ने 42 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच के दौरान 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया। 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधि मान्य हैं। बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे। पहला 16 और दूसरा 18 अप्रैल को किया था। बसपा प्रत्याशी के शपत्र में कुछ कॉलम खाली थे। इस कारण उनके नामांकन पत्र को खारिज कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें