फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो गो तस्कर, एक को लगी गोली; सिपाही भी घायल

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में सलीम नाम के दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक रामपुर तो दूसरा आरोपी मुरादाबाद का निवासी है। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात हाफिजगंज क्षेत्र के गांव सुंदरी में गोकशी की घटना हुई थी। उसी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। शनिवार सुबह चार बजे ग्रेम गांव के पास लाडपुर गौंटिया मार्ग पर पीलीभीत बाईपास के पास बाइक पर संदिग्ध लोग दिखे। पुलिस ने बाइक रुकवाने की कोशिश की। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर कर दिया। हाफिजगंज थाने के कांस्टेबल हीरालाल राठी गोली लगने से घायल हो गए। इस बीच पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली जा लगी। पुलिस ने उसे व उसके साथी को पकड़ लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें