फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली और शाहजहांपुर बनेंगे सेफ सिटी, मुख्यमंत्री बोले- जल्द ही इन शहरों का नया स्वरूप देखने को मिलेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद सर्किट हाउस में बैठक कर विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों और अफसरों से विकास कार्यों की प्रगति जानी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बरेली समेत पूरे मंडल में चल रही योजनाओं की समीक्षा की है। बरेली में श्रीनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बरेली और शाहजहांपुर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करना है। उन्होंने बताया कि विकास की कई योजनाओं के कई प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों ने दिए हैं। इनमें बहुत सारे प्रस्तावों पर शासन लग चुका है। कई प्रस्ताव सरकार के संज्ञान में हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर मंडल के चारों जिले बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर का विकास होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें