बरेली में रविवार को रातभर हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। इसमें पॉश इलाकों से लेकर निचले इलाके दोनों ही शामिल हैं। जहां दुकानों और मकानों में पानी भर गया। इन इलाकों में मॉडल टाउन, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर समेत सुभाषनगर, हजियापुर, संजयनगर में सबसे बुरी स्थिति बनी हुई थी। इसके अलावा सिविल लाइंस, डीडीपुरम समेत सुभाषनगर, पुराने शहर के सूफी टोला, हजियापुर, घेर जाफर खां, रबड़ी टोला, काजी टोला, कुरैश नगर, बजरिया इनायत गंज, मीरा की पेठ, सतीपुर, बीसलपुर चौराहा, फाईक इंकलेव में जलभराव के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा है। शहर के हालातों ने नगर निगम के दावों की भी पोल खोलकर रख दी है। दो करोड़ से अधिक के टेंडर का काम दिखाई नहीं दे रहा है।