फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के शाही इलाके में बिजली न आने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, उपकेंद्र पर किया विरोध प्रदर्शन

Sun, 07 Jul 2024 06:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

बरेली के शाही क्षेत्र में एक महीने से बिजली न आने से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बावजूद मौके पर किसी अधिकारी ने पहुंचकर समाधान नहीं किया। थाना क्षेत्र के गांव दाढा में करीब 125 बिजली के उपभोक्ता हैं और गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जो कनेक्शन धारकों के विद्युत लोड सहन करने में सक्षम नहीं है। एक माह से ग्रामीण उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीणों के काफी दबाव के बाद 28 जून को 25 केवी का ही ट्रांसफार्मर लगाया गया। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लोड को बर्दाश्त नहीं कर सका। दो घंटे के चलने के बाद दोबारा से फुंक गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन को एक हजार रुपये देने के बाद यह ट्रांसफार्मर लगा था और उसने जानबूझ कर खराब ट्रांसफार्मर लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत कर्मी बिलिंग करने गांव में नहीं जाते हैं। कई कई महीने का बिल एकत्र हो जाने पर वह बिल जमा करने के लिए कहते हैं। रविवार को दोपहर 12 बजे ग्रामीणों का गुस्सा बिजलीघर पर आकर फूट पड़ा। यहां पर आकर देखा तो कोई जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं था। काफी इंतजार के बाद भी जिम्मेदारों के न मिलने पर करीब दो घंटे तक ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के किनारे तालाब है, उसमें सांप बिच्छू आदि खतरनाक जीव जंतुओ के घरों में घुसने का खतरा बना रहता है। लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। शाही स्थित बिजलीघर पर मौजूद कर्मचारी उमर ने जेई रामाशंकर से ग्रामीणों की फोन पर बात कराई। उन्होंने बताया कि उच्च क्षमता 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्टोर में उपलब्ध न होने के कारण लगाने में देरी हुई है। सोमवार या मंगलवार तक 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें