बरेली के किला थाना क्षेत्र के केलाबाग में प्लॉट पर निर्माण को लेकर कई दिन से विवाद है। मंगलवार सुबह दोनो गुटों में फिर भिड़ंत हो गई। अंजली सैनी नाम की युवती घायल अवस्था में एसएसपी दफ्तर पहुंची और दूसरे पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया कि वह सड़क को कब्जा कर अपने प्लॉट में निर्माण कार्य करा बना रहे हैं। उनके पिता ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने पिता समेत पूरे परिवार को लाठी डंडों से पीटा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। आरोप लगाया कि थाना पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है। इस मामले में किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया की अंजलि के पिता अपने प्लॉट में निर्माण कर चुके हैं। दूसरा पक्ष उन्हीं के भाई का है जो अपने प्लॉट पर मकान बनाना चाहते हैं बिना किसी स्टे के अंजलि पक्ष निर्माण रुकवाना चाहता है जो सही नहीं है। पहले इस मामले में दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है। अगर यह लोग नहीं सुधरे तो दोबारा से पुलिस कार्रवाई करेगी।