बरेली में दिवाली और भाई दूज पर कूड़ा नहीं उठा तो डलावघर में लगे कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। सोमवार को कूड़े में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। मामला इंद्रा मार्केट का है। जहां चार दिनों का कचरा जमा था। दिवाली के बाद आसपास के लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार को कूड़ा उठ जाएगा, लेकिन सफाई कर्मचारी नहीं आए। इसी बीच किसी ने कूड़े में आग लगा दी। आग फैलने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काबू पाया।