बरेली में डीफार्मा के छात्रों से 3.69 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में आरोपी शेर अली जाफरी और उसके बेटे फिरोज अली जाफरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेर अली जाफरी सीबीगंज स्थित खुसरो कॉलेज का चेयरमैन है। उसके खिलाफ सीबीगंज थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। एसआईटी प्रभारी एसपी दक्षिणी मानुष पारीक के निर्देश पर टीम प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने शेर अली जाफरी और फिरोज अली को बुधवार सुबह सीबीगंज स्थित खुसरो कॉलेज परिसर से गिरफ्तार कर लिया।