फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में कोतवाली पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, एसएसपी से मिलीं निदा खान

आला हजरत खानदान की बहू निदा खान ने अपने पति शीरान रजा खां व ससुरालवालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का वाद दायर किया था। इस मामले में अपील लंबित थी। इसका निर्णय उनके हक में हो चुका है। हाल ही में न्यायालय ने एक मुश्त प्रतिकर के रूप में दस लाख रुपये व 15 हजार रुपये प्रतिमाह देने का आदेश दिया है। निदा खान का आरोप है कि कोतवाली पुलिस आदेश का अनुपालन नहीं कर रही है। इसी सिलसिले में बुधवार को निदा खान एसएसपी ऑफिस पहुंची। निदा ने बताया कि वह मंगलवार को कोतवाली गई थीं लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर भी निदा ने एसएसपी से बात की। एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें