फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में फिरौती के लिए लेखपाल की हत्या, एसएसपी बोले- आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 11:06 AM IST

बरेली में लापता फरीदपुर तहसील के लेखपाल मनीष कश्यप (28) की हत्या कर दी गई। उनके सिर का कंकाल रविवार को कैंट क्षेत्र के नाले से बरामद हुआ है। हत्या की साजिश पांच लाख की फिरौती वसूलने के लिए तैनाती क्षेत्र में रहने वाले दोस्त ओमवीर कश्यप उर्फ अवधेश ने अपने तीन रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी ने लेखपाल को शराब पीने के बहाने बुलाया। ज्यादा शराब पिलाकर मफलर से गला कसकर हत्या कर दी। सर्विलांस व अन्य स्रोतों से की गई जांच से अभी तक चार आरोपियों के घटना में शामिल होने की पुष्टि हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और साक्ष्य मिलेंगे तो जांच में शामिल किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें