फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य- अखिलेश यादव अर्थात् गुंडागर्दी, अपराध और माफियागीरी

मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Dec 2023 03:46 PM IST

बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की पीडीए ((पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यकों) पर भाषणबाजी एकदम झूठ है। सपा पीडीए की आड़ में परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी चला रही है। जब सत्ता में थे, तब इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अर्थात् गुंडागर्दी, अपराध, माफियागीरी, ध्वस्त कानून व्यवस्था। उन्होंने कहा कि अब सही मायके में विकास का सतयुग आ गया है। डिप्टी सीएम शनिवार को दो दिन के दौरे पर बरेली पहुंचे थे। पहले दिन उन्होंने उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार को वह कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी की सभी 80 सीटों के साथ देशभर में 400 से अधिक सीटें जीतेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें